फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश

Mon, 06 Jul 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के कई सभासदों ने विकास कार्यों और खरीद प्रक्रियाओं में अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सभासदों ने इसकी शिकायत शासन व जिला प्रशासन से की है। डीएम बृजेश कुमार के निर्देश पर एसडीएम अमित कुमार तिवारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मामले में एसडीएम ने नायब तहसीलदार को शिकायत में उठाए गए सभी बिंदुओं की साक्ष्यों सहित जांच कर सात दिन के भीतर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
सभासदों ने शिकायत में मांग की कि वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 व 2026-2027 में निर्माण कार्यों के लिए जारी ई-निविदाओं की विज्ञप्तियों को किन राष्ट्रीय व स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया और उन्हें एनआईसी पोर्टल पर अपलोड किया गया या नहीं, इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही निविदाओं में प्रतिभाग करने वाली फर्मों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के सत्यापन तथा कार्य स्थलों पर लगाए गए मानक साइन बोर्डों की भी जांच की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त शिकायती पत्र में जैम पोर्टल के माध्यम से की गई सामग्री खरीद में निर्धारित नियमों व शर्तों के अनुपालन, टेक्निकल एवं फाइनेंशियल कमेटी की सत्यापन रिपोर्ट व आपूर्ति फर्मों के अनुभव प्रमाण पत्रों की भी जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस जांच के आदेश के बाद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें