घरों से कनेक्शन देने का कार्य करते मजदूर। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। बिधूना विकास खंड की बेला ग्राम पंचायत व उसके मजरों में पेयजल आपूर्ति के लिए कनेक्शन दिए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। विभाग ने ठेकेदार को फिलहाल 250 कनेक्शन करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद योजना का विस्तार किया जाएगा। उम्मीद है कि तीन माह में लोगों को पानी मिलने लगेगा।
बेला ग्राम पंचायत में पिछले 18 वर्षों से बनकर खड़ी पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए शोपीस बनी हुई है। ग्राम पंचायत की आबादी करीब नौ हजार है। कई बार ग्रामीण पेयजल आपूर्ति कीमांग करते चले आ रहे हैं। पूर्व में जल निगम ने जुलाई 2022 तक कार्य पूरा कराने की बात कही थी, लेकिन पाइप लाइन से कनेक्शन नहीं हो पाए।
अमर उजाला ने 30 जुलाई के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया। अवर अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि बेला व उसके मजरे में 250 कनेक्शन करने के लिए कार्यदायी संस्था के ठेकेदार नीरज यादव को निर्देश दिए गए हैं। 250 घरों को पानी का कनेक्शन देने के साथ ओवर हेड टैंक की चहारदीवारी की मरम्मत कार्य भी कराया जाना है। इस काम में करीब तीन माह का समय लगेगा।
30 जुलाई के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : AURAIYA