दिबियापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में कक्षा छह में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीसरी बार बढ़ा दी गई है। अब 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेंगे। अंतिम तिथि के दो दिन बाद तक संशोधन खिड़की खुली रहेगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर के प्राचार्य डाॅ. संजीव गुप्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय, (स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग) भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संगठन नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ-संभाग ने एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त तक निर्धारित थी।
बता दें कि इसके पहले भी एक बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। बताया कि अंतिम तिथि के दो दिन बाद तक संशोधन खिड़की खुली रहेगी। इसमें अभ्यर्थी कुछ निर्धारित प्रविष्टियों में संशोधन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 हेतु वेबसाइट पर निशुल्क आवेदन किया जा सकता है।
(संवाद)