फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हाथरस सतसंग की भगदड़ में फौजी समेत एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार सुबह जिले से ढाई सौ से ज्यादा साकार विश्व हरि के सत्संग में शामिल होने के लिए अनुनायियों का जत्था हाथरस के लिए रवाना हुआ। वहीं शाम होते-होते दो लोगों की भगदड़ में मौत हो जाने की सूचना से जनपद में खलबली मच गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के समरथपुर में अप्रैल 2013 में साकार विश्व हरि का सत्संग आयोजित हुआ। भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। ढाई लाख लोगों की भीड़ उमड़ी। हाईवे पर घंटों जाम लगा था। पुलिस के पसीने छूट रहे थे। सत्संग के बाद अनुयायियों की संख्या बढ़ी थी। वहीं मंगलवार को हाथरस में सत्संग कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ के बीच जिले के दो अनुयायियों की मौत हो गई।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्रीनगर निवासी एक रिटायर्ड फौजी की हाथरस में भगदड़ मचने से मौत हो गई। वही मौत की सूचना आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी रामनरेश (65) सेना के सेवानिवृत्त फौजी हैं। वह मूल रूप से मलगवां मंदिर के निवासी है। उनके तीन बेटे हैं। इसमें सबसे बड़ा पुत्र प्रदीप, मनमोहन और संदीप हैं। मनमोहन बाहर निजी कंपनी में नौकरी करता है जबकि मनमोहन एयरफोर्स से रिटायर्ड है। संदीप एयरफोर्स में नौकरी करते हैं। वह अपनी पत्नी राम दर्शनी और बहुओं के साथ रहते थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह वह लोगों के साथ साकार विश्व हरि के सत्संग में शामिल होने के लिए हाथरस जनपद गए थे। शाम पांच बजे साथियों ने भगदड़ के दौरान उनकी मौत की खबर दी तो घर में कोहराम मच गया। उनके मौत खबर लगते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वही घर के लोगों ने बताया वह हमेशा सत्संग में जाते थे। हाथरस में होने वाले सत्संग में शामिल होने के लिए ढाई सौ लोग गए थे। इस सत्संग बीसलपुर निवासी शीला (60) पत्नी मनीराम भी गई हुई थी। वह सेवादार हैं। परिजनों के मुताबिक उनकी भी भगदड़ में मौत हो गई है। पुत्रों से लेकर परिवारीजनों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें