फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एक सफाई कर्मी को हटाया, सफाई नायक का वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। नाबालिगों से कस्बा की सड़कों पर सफाई कराने के मामले का गुरुवार को अधिशासी अधिकारी ने संज्ञान लिया। दो सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए सख्त रुख दिखाया। सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि दोबारा से नाबालिगों से सड़कों की सफाई न कराई जाए।
नगर पंचायत अछल्दा के मोहल्लों में नाबालिगों के कूड़ा गाड़ी लेकर बुधवार को सड़कों से कूड़े का उठान करने की खबर को प्रमुखता से कवरेज करते हुए गुरुवार के अंक में खबर प्रकाशित किया गया। पढ़ाई लिखाई के दिनों में सफाई कर रहे नाबालिगों को लेकर नगर पंचायत के सफाई अमले से लेकर ईओ को सजग करती खबर ने सभी का ध्यान खींचा। खबर का संज्ञान लेते हुए ईओ विकास कुमार ने दो सफाई कर्मियों की लापरवाही पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक सफाई कर्मी प्रदीप कुमार को हटा दिया गया। वहीं दूसरे सफाई नायक गौरव कुमार के वेतन कटौती का आदेश दिया। ईओ विकास कुमार ने बताया कि नाबालिगों से कस्बा की सफाई कराना गैरजिम्मेदार रवैया है। एक सफाई कर्मी को हटाया गया है। वहीं सफाई नायक पर वेतन कटौती की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें