फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मकान का ताला तोड़कर एक क्विंटल सरसों चोरी, खेत में मिला बक्सा

Wed, 16 Sep 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
चोरी के बाद फैला सामान। संवाद
विज्ञापन
अटसू। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने एक क्विंटल सरसों चोरी कर ली। इसके अलावा घर से कुछ दूरी पर खेत में टूटा हुआ बक्सा मिला है।
विज्ञापन

शाहबाजपुर के योगेंद्र सिंह दो मकान हैं। एक मकान गांव शाहबाजपुर में, दूसरा मकान अमावता रोड पर प्रतापपुर और शाहबाजपुर के बीच है। दिन में योगेंद्र सिंह परिवार के साथ प्रतापपुर-शाहबाजपुर स्थित मकान में रहते और रात में ताला बंद कर शाहबाजपुर स्थित घर चले जाते हैं। सोमवार रात भी योगेंद्र सिंह मकान में ताला लगाकर शाहबाजपुर चले गए।
मंगलवार सुबह जब वह कान्हा इंटरनेशनल स्कूल में ड्यूटी पर जाने के लिए मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त था। चोर मकान में रखा करीब एक क्विंटल सरसों चोरी कर ले गए। घटना के बाद आसपास तलाश करने पर मकान के पीछे खेतों में एक बक्सा टूटा हुआ मिला। आशंका है कि चोरों ने सामान निकालने के बाद बक्से को खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें