फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में घायल दो युवकों में एक की मौत

Fri, 24 Oct 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी07- साहिल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिधूना। कुदरकोट थाना क्षेत्र के भरथना मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुए युवक की आगरा स्थित अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। जानकारी के बाद परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में दूसरे घायल युवक का उपचार जारी।
विज्ञापन

कालाबोझ कुदरकोट निवासी साहिल (18) व अश्विनी (20) गुरुवार को गांव कुदरकोट किसी काम से गए थे। वहां से घर जाते समय भरथना मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक सवार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया था। वहां से निकले लोगों ने घायलों की जानकारी पुलिस को दी। बाद में दोनों को बिधूना सीएचसी ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। परिजन साहिल को उपचार के लिए आगरा ले गए थे।
रास्ते में साहिल ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसका शव लेकर परिजन गांव पहुंचे। इससे परिजन में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साहिल के पिता सुघर सिंह मजदूरी करते हैं। घर में एक भाई रावेंद्र व तीन बहनें हैं। इनकी शादी हो चुकी है। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे में घायल अश्वनी का सैफई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुदरकोट रामबालक शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें