फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 13 हजार बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

Sun, 22 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स-पोलियो अभियान के तहत जिला अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर आगाज किया। पूरे जिले में 824 बूथों पर 2590 वैक्सीनेटरों ने 1 लाख 13 हजार 364 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इस दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौराहों आदि के लिए 41 ट्रांजिट टीमों ने कार्य को अंजाम दिया।
विज्ञापन


रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत जिला अस्पताल परिसर से हुई। अभियान में दिबियापुर में 44.02, फफूंद में 45.01, अजीतमल में 44.88, एरवाकटरा में 43.67, औरैया शहर में 43.04, अयाना में 42.96.50, शहाब्दा में 42.49, बिधूना में 46.11, सहार में 44.22, अछल्दा में 52.03 फीसदी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/अभियान प्रभारी डा. विनोद सागर ने बताया कि अभियान के तहत 2 लाख 50 हजार 773 बच्चों का लक्ष्य था।

इसके सापेक्ष 1 लाख 13 हजार 364 बच्चों को पोलियो से बचाने की दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि अभियान को पूरे जनपद में सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए 824 बूथ बनाए गए। जिन पर 2590 वैक्सीनेटरों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इन बूथों पर नजर रखने के लिए 28 सेक्टर एमओ तैनात किए गए। जबकि 41 ट्रांजिट टीमों को बस स्टैंड, भट्टा, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया था।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री सागर ने बताया कि पिछले अभियान की तुलना में इस बार .99 प्रतिशत लक्ष्य में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद 23 फरवरी से घर-घर पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान चलाया जाएगा जो 28 फरवरी तक चलेगा। इसमें 442 टीमें घरों में जाकर बच्चों को खुराक पिलाएंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनकेएस यादव के अलावा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद सागर, डिप्टी सीएमओ डा. अशोक कुमार, डा. रामऔतार कटियार, डा.बीपी सिंह, ओपी गुप्ता, संदीप सहित अस्पताल कर्मियों का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें