फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

Sat, 05 Nov 2022 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

औरैया जिले के अजीतमल में बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर बकरा मंडी के सामने दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अजीतमल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के न मिलने पर लोगों ने हंगामा किया।

विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र छोटेलाल गांव के सोनू कुमार पुत्र रामनरेश के साथ बाबरपुर कस्बा से घर लौट रहे थे। वहीं जालौन, कोंच के गांव बसोक निवासी सोनू पुत्र गौरीशंकर, अपने साले मोहन सिंह निवासी महाराजपुर के साथ काजीपुर से लौट रहे थे।

दोनों बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के न मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से संपर्क कर उन्हें मौके पर भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। डॉक्टरों ने जालौन, कोंच के सोनू (38) को मृत घोषित कर दिया। तीनों घायलों को सैफई रेफर किया गया। सीओ अजीतमल सुरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें