फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नदी पुल पर एक घंटे जाम, एंबुलेंस समेत कई वाहन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। कस्बा के नदी पुल तिराहे के बेला बिधूना मार्ग पर वाहनों का मंगलवार दोपहर एक घंटे तक जाम लगा रहा। वाहनों के बीच एक एंबुलेंस भी फंसी रही। पुलिस की मौजूदगी न देख कुछ राहगीरों ने मशक्कत करते हुए वाहनों को बारी-बारी से निकालने का प्रयास शुरू किया। एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई।
बेला-बिधूना मार्ग पर नदी पुल तिराहे पर दो रास्ते होने के चलते मालवाहकों का मोड़ से गुजरना जाम की स्थिति बना देता है। मंगलवार दोपहर में यही वजह रही। ट्रक, डंपर व ट्राला लगातार मुड़ने की वजह से जाम की स्थिति बन गई। एक घंटे तक वाहन चालकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में अस्पताल से मरीज लेने पास के गांव जा रही एक एंबुलेंस भी फंसी रही। जमा लगा देख, एचडीएफसी बैंक शाखा में डयूटी कर रहें होमगार्ड व अन्य राहगीरों ने सड़क पर पहुंचकर वाहनों को निकलवाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया जाम की सूचना नहीं मिली है। तिराहे पर पुलिस के जवान तैनात कर जाम की समस्या से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें