फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एमएसीटी विकास कुमार जिला जज चित्रकूट बने

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जनपद के मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के पीठासीन अधिकारी विकास कुमार प्रथम का स्थानांतरण जनपद न्यायाधीश चित्रकूट के पद पर कर दिया है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती ने इसकी अधिसूचना मंगलवार को प्रदेश के 10 जजों के संदर्भ में जारी की। स्थानांतरित जज विकास कुमार के स्थान पर अभी कोई नियुक्ति नहीं हुई है। विकास कुमार को जिला जज चित्रकूट बनाए जाने पर जनपद न्यायालय के तमाम अधिवक्ताओं व स्टाफ ने माल्यार्पण कर बधाई दी।
डीबीए के अधिवक्ता शिवम शर्मा, प्रदीप त्रिपाठी, हरीशंकर शर्मा, अनुज पांडेय, प्रेमशंकर सिंह, मान सिंह पाल, वीर पाल सिंह, सुबोध दीक्षित, मोहम्मद अशफाक, शकील अहमद आदि के अलावा स्टाफ अरविंद वोगड़े, हृदेश शाक्य, चंद्र प्रकाश पोरवाल, रवि व अरविंद सिंह ने स्थानांतरित जज के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल की सराहना की। वह नौ सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के बाद नए पद को संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें