फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बाइक सवारों को बचाने में ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौत

Sat, 27 Mar 2021 03:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले के मुरादगंज में बाइक सवारों को बचाने में ईंट लदा ट्रैक्टर पलट गया। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। अनंतराम स्थित एक भट्ठे से ईंट लेकर दोपहर करीब 12 बजे एक ट्रैक्टर जा रहा था। भूरेपुर कला निवासी धर्मेंद्र (32) अपने गांव निवासी रामकिशोर के साथ ट्रैक्टर पर बैठा था।
विज्ञापन


भीखेपुर बिरुहूनी मार्ग पर बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। इसमें धर्मेंद्र की ईंटों के बीच में दबने से मौत हो गई, जबकि रामकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें