फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह से बिजली न आने पर किया प्रदर्शन

Tue, 19 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव धनवाली में बिजली लाइन में आए फाल्ट के बाद से आपूर्ति ठप है। करीब डेढ़ माह से यहां के बाशिंदे अंधेरे में रह रहे हैं।  मंगलवार को ग्रामीणों का धैर्य जबाब दे गया। इन्हाेंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।  ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गांव की आपूर्ति शुरू न हुई तो वह विभाग व पावर हाउस में तालाबंदी कर देंगे।
विज्ञापन


धनवाली गांव में डेढ़ माह पहले आंधी के चलते लाइन में फाल्ट आ गया था। इसके बाद विभाग ने इस फाल्ट को ठीक करने की जहमत नहीं उठाई। इससे डेढ़ माह से गांव में अंधेरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों से बात करने पर जल्द फाल्ट ठीक करने का आश्वासन मिल जाता है। आश्वासन में ही एक माह निकल गया।  हुआ कुछ नहीं। इन्होंने बताया कि जेई लगातार गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की पत्नी डिंपल यादव का संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने  विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द व्यवस्था न सुधरी तो पावरहाउस व विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर टिंकल तिवारी, लालजी सेंगर, राजू सेंगर, सर्वेश शर्मा, पिंटू चौहान, रानू चौहान, अशोक सेंगर, छुन्ना सेंगर, सुरेंद्र बाथम, पप्पू कठेरिया, लालाराम सक्सेना, अवनीश परिहार, अहिवरन सिंह ने उच्चाधिकारियों से विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें