फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हनुमान जयंती पर जिले भर में हवन-पूजन व भंडारे

Thu, 06 Apr 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर जिले भर में हवन-पूजन व भंडारे फोटो06एयूआरपी 34- भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने को लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद फोटो06एयूआरपी 35- ड्रोन के माध्यम से छतों पर निगरानी करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर जिले भर में हवन-पूजन व भंडारे
-शहर में पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन उड़ाकर छतों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले भर में हनुमान जयंती का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान हनुमान मंदिरों में सुबह से ही हवन, पूजन के साथ विशाल भंडारे के आयोजन किए गए। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शहर में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था परखी।
शहर स्थित श्री संकट मोचन मंदिर पर सुबह से ही हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां डालीं। इसके अलावा शहर के महावीर गंज स्थित महावीर हनुमान मंदिर पर भी हवन पूजन और रामायण पाठ किया गया। संजय गेट के पास स्थित हनुमान मंदिर, नरायनपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

जरूहौलिया गांव स्थित हनुमान मंदिर, कछपुरा स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, पढ़ीन स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। शहर में जगह-जगह विशाल भंडारे भी आयोजित हुए। जहां श्रद्धालुओं ने जमकर प्रसाद छका। इसके साथ ही जिले के बिधूना, रूरूगंज, फफूंद, अछल्दा स्थित हनुमान मंदिरों में हवन पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं घरों में भी श्रद्धालुओं ने हनुमान जयंती पर हवन-पूजन कर मनौती मानी। शहर में सतर्कता की दृष्टि से पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में हनुमान मंदिरों के आसपास बने घरों की छतों पर ईट-पत्थर पर नजर रखने को ड्रोन के माध्यम से नजर रखी।

फोटो-06एयूआरपी-38- सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करते डीएम पीसी श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम, सीडीओ। संवाद
श्रीराम भक्त हनुमान को पुए और लड्डू का भोग लगाकर मांगी मन्नतें
- सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में डीएम, एसपी और सीडीओ ने टेका मत्था
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। हनुमान जन्मोत्सव पर दिबियापुर के प्रमुख हनुमान मंदिरों पर आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। श्रीराम भक्त हनुमान को पुए और लड्डू का भोग लगाकर आस्थावानों ने मन्नत मांगी। डीएम एसपी ने सीडीओ के साथ सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मत्था टेका।
गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव पर दिबियापुर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही आस्थावानों की भीड़ उमडनी शुरू हो गई। दिबियापुर में बड़ी सब्जी मंडी स्थित श्रीबाला जी मंदिर, पैट्रोल पंप तिराहे पर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आस्थावानों ने प्रसाद चढ़ाकर बांटा। दोपहर में डीएम पीसी श्रीवास्तव, एसपी चारू निगम, सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मत्थ टेका। यहां 30 मार्च से शुरू हुई कथा के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में देर रात तक आस्थावानों ने पहुंचकर प्रसाद छका। यहां प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत बालयोगी बाबा रामप्रियदास ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें