फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विद्यालय के कार्यालय प्रमुख पर छह लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कार्यरत कार्यालय प्रमुख पर विद्यालय प्रबंधक ने छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि कार्यालय प्रमुख का कहना है कि उनका पक्ष जाने बगैर ही रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रबंधक डॉ.नरेंद्र त्रिपाठी ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि विद्यालय में दिबियापुर निवासी आशीष कार्यालय प्रमुख के तौर पर तैनात हैं। वह दो फरवरी से लगातार विद्यालय नहीं आ रहे हैं। जिससे विद्यालय का कार्य व अन्य परीक्षा संबंधी कार्य बाधित चला आ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में कार्यालय प्रमुख को कई बार विद्यालय उपस्थित होकर विद्यालय का कार्य संचालित किए जाने के संबंध में सूचित किया गया। उनके संज्ञान में आया है कि कार्यालय प्रमुख आशीष द्वारा माह जनवरी 2023 में तिथिवार प्राप्त शुल्क का मिलान विद्यालय के दैनिक शुल्क संग्रह पंजिका व बैंक में जमा किए गए शुल्क से नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

छात्र को उक्त जमा शुल्क की कूटरचित स्वहस्ताक्षरित रसीद प्राप्त करा दी गईं हैं। इस प्रकार विद्यालय की लगभग पांच लाख 90 हजार 875 रुपये की धनराशि धोखाधड़ी व कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से हड़प कर ली गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें