फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बुढवा मंगल पर हनुमान मंदिरों में गूंजा रामायण पाठ

Tue, 02 Sep 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-02एयूआरपी 22- फफूंद के महावीर धाम में हनुमान जी की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
औरैया। बुढवा मंगल पर जिले के हनुमान मंदिरों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। भक्तों ने जहां मंदिरों में माथा टेका तो वहीं, रामायण पाठ व हनुमान चालिसा का गायन चलता रहा। इसकी धुन सुबह से लेकर देर रात तक सुनाई देती रही। वहीं, मंदिरों के इर्दगिर्द मेले का भी आयोजन चला। भक्तों ने प्रसादी का वितरण किया।
विज्ञापन

फफूंद कस्बा के प्रसिद्ध प्राचीन संकट मोचन महावीर धाम पर सुबह अखंड रामायण पाठ के बाद हवन-पूजन किया गया। इसके बाद भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान व गणेशजी की मूर्तियों का भव्य शृंगार किया गया। मंदिर प्रबंधन समिति ने दर्शन के लिए महिला और पुरुष की अलग बैरिकेडिंग की। मंदिर परिसर के बाहर लगे मेले में भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। कस्बे के मुरादगंज तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर व शिव शंकर मंदिर में भी भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। अजीतमल में जी हां बजरंग सेवा समिति द्वारा एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सुंदर कांड, हनुमान चालीसा, राम रक्षा स्त्रोत पाठ हुआ।
आयोजकों ने क्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य, रक्षा, धार्मिक व सम्मानित बुजुर्गों का सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। बाबरपुर के सिद्धार्थनगर स्थित हनुमान मंदिर पर भव्य झांकी के दर्शन किए। यहां हनुमान जी का फूलों से शृंगार किया गया। जनता महाविद्यालय में भंडारे का आयोजन किया गया। गांव सांफर में महावीर मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया। गांव एरवाकुइली के सराफा बाजार स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने खीर, पुआ, पूड़ी सब्जी, लड्डू आदि का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बिधूना के नकेड़ी पुलिया स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता पूरे दिन लगा रहा। भसोरा हनुमान मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ नजर आई। पूजा-पाठ, हवन, भजन-कीर्तन और आरती के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कस्बा में स्टेट बैंक के पास कपड़ा व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन किया। दिबियापुर के सेहुद स्थित हनुमान मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। यहां पर पूजा पाठ के साथ ही बच्चों ने झूले का लुत्फ उठाया। प्रसाद भी वितरित किया गया। हवन-पूजन के साथ ही मंदिर को भव्य सजाया गया।

फोटो-02एयूआरपी 22- फफूंद के महावीर धाम में हनुमान जी की प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें