फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: घर के बाहर लाइट जलाने को लेकर विवाद, वृद्धा की मौत और बेटे-बहू घायल, जानें पूरा मामला

Thu, 09 Nov 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: घटना के संबंध में उदयवीर व उसके पुत्र जयचंद ने बताया वह परिवार समेत बैठे हुए थे, तभी ग्राम प्रधान का पुत्र अपने साथियों के साथ पहुंचा। घर के बाहर लगी लाइट को बंद करने को लेकर प्रधान पुत्र धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव भढ़ामाझी झील में बुधवार रात साढ़े आठ बजे के करीब एक घर के बाहर निकल रहे कुछ लोगों ने दरवाजे पर लगी लाइट बंद कराने के परिवार को लोगों से कहासुनी करने लगे। मामला इतना बढ़ा कि लाठी डंडों से मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन

इसी दौरान मामला शांत कराने आई वृद्धा को भी आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। वृद्धा समेत उसके बेटे और बहू घायल हो गए। वहीं घायल वृद्धा ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। उधर घटना की भनक लगते ही कोतवाली से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। घायल दंपती को सीएचसी से सैफई रेफर कर दिया गया।
वहीं, कुछ देर अन्य परिजनों ने वृद्धा का शव घर के बाहर रख हंगामा काटा। सीओ अशोक कुमार ने मामला शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरे मामले में जांच शुरू करते हुए पुलिस ने दबिश देना शुरू किया।
विज्ञापन

मढ़ामाझी झील गांव निवासी शांति देवी पत्नी मोहकम सिंह बुधवार रात साढ़े आठ बजे के करीब घर के बाहर बैठी हुई थीं।

प्रधान पुत्र धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगे
बेटा उदयवीर व बहू लक्ष्मी देवी भी थे। घटना के संबंध में उदयवीर व उसके पुत्र जयचंद ने बताया वह परिवार समेत बैठे हुए थे, तभी ग्राम प्रधान का पुत्र अपने साथियों के साथ पहुंचा। घर के बाहर लगी लाइट को बंद करने को लेकर प्रधान पुत्र धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगे।

वृद्धा शांति देवी ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया
विरोध करने पर वृद्धा शांति देवी को आरोपियों ने चबूतरे से नीचे गिरा दिया। इसके बाद लाठी डंडों से पीटा। बचाव में आए उदयवीर व लक्ष्मी को भी मारा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी इसी बीच निकल गए। वहीं, वृद्धा शांति देवी ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर सीओ अशोक कुमार भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है
परिजन एसपी के आने की जिद कर शव घर के बाहर रख हंगामा करने लगे। किसी तरह समझाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि चोटहिल वृद्धा ने दम तोड़ दिया है। परिजन को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें