अजीतमल (औरैया)। सीएचसी अजीतमल के अधीक्षक डॉ. विमल ने एएनएम, आशा आंगनबाड़ी सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि बुजुर्गों को कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। टीकाकरण के बाद बुजुर्गों का ख्याल रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। बताया कि टीकाकरण के बाद अगर किसी को बुखार की शिकायत होती है तो घबराने की जरूरत नहीं है।
परेशानी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से संपर्क करे। अभी तक सीएचसी अजीतमल पर 350 बुजुर्गों तथा चारों पीएचसी पर 200 से अधिक बुजुर्ग टीकाकरण करवा चुके हैं। हर सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को सीएचसी व सभी पीएचसी पर टीकाकरण किया जा रहा है।