फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
फोटो-11एयूआरपी-28- घटना के बाद घर पर बैठे गमगीन परिजन।संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव के पास रविवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। सोमवार सुबह रेलवे लाइन किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक की पहचान कर जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के सेऊपुर गांव निवासी ब्रजकिशोर (65) काफी दिनों से बीमार थे। परिवार में पत्नी शांति देवी और दो बेटे मनोज व दिनेश है। दोनों बेटे दिल्ली में काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार को ब्रजकिशोर रिश्तेदार के घर गए थे। रात में घर लौटते समय वीरपुर गांव के पास स्थित रेलवे लाइन पार कर रहे थे।
तभी ट्रेन की चपेट में आए, जिससे उनकी मौत हो गई। घर न पहुंचने पर पत्नी ने खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिले। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के पास शव देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ग्रामीणों की मदद से वृद्ध की पहचान की और जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अछल्दा थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि रेलवे ट्रैक किनारे सुबह शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें