फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पार्सल ट्रेन के आगे कूदकर वृद्ध ने कर ली आत्महत्या

Mon, 20 Mar 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के पश्चिमी केबिन के चिंता नगला गांव के सामने रविवार शाम को एक वृद्ध ने पार्सल ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। आरपीएफ ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कानपुर से इटावा की ओर से अप ट्रैक पर जा रही नौ बीआरसीवाई पार्सल वाहन एक्सप्रेस शनिवार दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर नगला चिंता गांव स्थित खंभा नंबर 1117/31 के पास पहुंची। तभी एक 75 वर्षीय वृद्ध ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसा होने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और जानकारी स्टेशन मास्टर को दी।
हादसे में लूप लाइन प्वाइंट 299 बी भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे पोर्टर ने ट्रैक से शव को हटाकर चार बजकर पांच मिनट पर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेलवे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर लूप लाइन प्वाइंट को दुरुस्त किया। इस दौरान अप लाइन पर पीछे से आ रही महानंदा एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, संबलपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस को पीछे रोका गया। ट्रैक क्लियर होने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया। घटना के 45 मिनट पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शिनाख्त न हो पाने के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। जीआरपी ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें