फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सांप के डसने से वृद्धा को मौत

Tue, 05 Aug 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। गांव बृतझाल में सोमवार सुबह एक वृद्धा को सांप ने डस लिया। डॉक्टर ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। बृतझाल निवासी रानी देवी (65) रोज की तरह सुबह करीब छह बजे प्लॉट पर नित्यक्रिया के लिए गई थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। रानी देवी घर पहुंचीं और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवारीजन रानी देवी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा गांव पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेजा गया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें