फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के ज्वाइंट सेक्रेटरी की बेटी लिच्छवी एक्सप्रेस से गिरी

Wed, 30 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर की ओर जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस के कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एक युवती ट्रैक पर गिर गई। आनन फानन में उसे दिबियापुर पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पता चला कि युवती दिल्ली के ज्वाइंट सेक्रेटरी की पुत्री है।
विज्ञापन



मोबाइल पर बातचीत में युवती के पिता के कहने पर उसे दिबियापुर में ही रोके रखा गया।

 
आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर की ओर जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस मंगलवार सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे कंचौसी रेलवे स्टेशन पर काफी धीमी गति से पहुंची।



इस बीच एक कोच में दरवाजे पर खड़ी युवती लड़खड़ाकर ट्रैक पर गिर पड़ी। सूचना पर पहुंची दिबियापुर पुलिस ने घायल को दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया। उसके पैर में चोट आई हैं। युवती ने अपना पता 198 नार्थ एवेन्यू प्रेसीडेंट हाउस नई दिल्ली लिखवाया।


ज्वाइंट सेक्रेटरी की बेटी होने की सूचना पर पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी। साथ ही मोबाइल पर ज्वाइंट सेक्र्ेटरी केजी नेगी से बात की।


पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि दिल्ली में युवती की गुमशुदगी दर्ज है। थानाध्यक्ष मो.फहीम अख्तर का कहना है कि युवती के पिता दोपहर में चल दिए थे। शाम तक नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें