फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह से जुड़ें, गरीबी दूर भगाएं

Sat, 04 Jul 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाएं स्व रोजगार की दिशा में आगे बढ़े। स्व रोजगार न सिर्फ उनकी आर्थिक दशा को सुधारेगा, बल्कि में रोजगार से जुड़े अन्य लोगों के लिए मददगार होगा। समूह बनाकर स्व रोजगार को अंजाम दे, सरकार और प्रशासन ऐसे ऊर्जावान उत्साही लोगों के साथ है।
विज्ञापन




यह जानकारी शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सीडीओ सत्येंद्र नाथ चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं स्व रोजगार की दिशा में प्रयास करें, इससे उनके जीवन स्तर में बढ़ोत्तरी होगी।


प्रदेश सरकार ग्रामीणों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। गरीबों को गरीबी से उबारना हमारा कर्तव्य है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन से संचालित योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए। आप सभी स्व रोजगार को अपनाएं, दूसरों को रोजगार दें ।
विज्ञापन



 
उन्होंने कहा कि गरीबी को हटाना है तो सबको आगे आना है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार , जिला प्रबंधक (एनआरएलएम) धीरेेंद्र मिश्रा ,राहुल शुक्ला, मनीष सचान, शांति यादव, एडीओ पंचायत अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें