फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अधिकारी मंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त, फरियादी निराश

Sun, 26 Jul 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-31- दिबियापुर में मोबाइल चलाते कर्मचारी व इंतजार करते फरियादी।संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। गेल गांव में प्रभारी मंत्री राकेश राठौर की भाजपा कोर कमेटी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक थी। ऐसे में अधिकारी कार्यक्रम में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

इससे शनिवार को थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों को निराश होना पड़ा। इस मौके पर फरियादियों की समस्या सुनने कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।
थाने में सुबह से ही फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। वे घंटों अधिकारियों के इंतजार में बैठे रहे लेकिन कोई भी जिम्मेदार नहीं आया। इधर, राजस्व विभाग के अधिकारी भी दो बजे तक बैठने के बाद चले गए। फरियादी चंद्रप्रकाश, दीपचंद्र व मदन सिंह ने बताया कि अधिकारी न होने से वह अपनी समस्या का समाधान नहीं करा सके।
बताया गया कि गेल गांव में प्रभारी मंत्री की बैठक के कारण प्रशासनिक और पुलिस के अधिकांश अधिकारी उसी में व्यस्त थे। इसी वजह से थाना समाधान दिवस में उपनिरीक्षक राजीव सिंह राठौर, कानूनगो केके तिवारी सहित लेखपाल व नगर पंचायत कर्मी ही मौजूद रहे।
विज्ञापन


अजीतमल में चार शिकायतें आईं
अजीतमल में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में चार शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उम्मरपुर निवासी राजेश व श्रीकृष्ण ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों ने उनके खेत को जोतकर कब्जा कर लिया है।
सबलपुर निवासी इंद्रपाल ने आरोप लगाया कि पड़ोसी काश्तकारों ने गांव के आम रास्ते को तोड़कर उसे अपने खेत में मिला लिया है।, उन्होंने सार्वजनिक रास्ते को कब्जामुक्त कराने की मांग की।
अधिकारियों ने दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व एवं पुलिस टीम को संयुक्त जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोतवाल विनोद कुमार, क्राइम प्रभारी रामचंद्र वर्मा व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें