फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अवैध तरीके से मजार निर्माण की सूचना पर दौड़े अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। सोशल मीडिया पर एक युवक की ओर से शुक्रवार को फोटो के साथ ट्वीट करके रुरुकला व पूर्वा भारामल में अवैध तरीके से मजारों का निर्माण होने की सूचना फैलाई गई। मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम बिधूना व सीओ रुरुकला व पुर्वा भारामल पहुंचे। मजारों की जब पड़ताल हुई तो पता चला कि कई वर्षों से यहां मजारें बनी हुई हैं।

तहसील बिधूना क्षेत्र के गांव रुरुकला व पुर्वा भारामल में अवैध रूप से मजारों के निर्माण की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने से शुक्रवार को खलबली मच गई। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एक सुधीर भदौरिया नाम के व्यक्ति की ओर से एक्स पर ट्वीट कर एक पोस्ट डाली गई। इसमें रुरुकला व पुर्वा भारामल में अवैध रूप से मजारों के निर्माण की सूचना लिखी थी।
विज्ञापन

जानकारी होते ही एसडीएम बिधूना हरिश्चन्द्र के साथ सीओ अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसमें रुरुकला गांव में कब्रिस्तान के नाम अभिलेखों में जमीन पर मजारें पाईं गईं। जिसमें तीन पक्की मजर, एक सैयद बाबा की मजार बनी है जोकि कई वर्ष पुरानी मजारें बताई जा रहीं हैं। वहीं पुर्वा भारामल में सैयद बाबा की मजार 10 वर्ष पूर्व बनी पाई गई जो कि पप्पू खां की निजी जगह में बनी है।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार ने बताया कि मौके पर जांच में कोई मजार पर अवैध निर्माण जैसी स्थिति नहीं पाई गई। फर्जी व भ्रामक सूचना फैलाई गई है। भ्रामक सूचना फैलाने पर ट्वीट करने वाले सुधीर भदौरिया को नोटिस दिया जा रहा है। एसडीएम बिधूना हरिश्चन्द्र ने बताया कि अवैध तरीके से मजार बनाने की सूचना भ्रामक है। टीम के साथ निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें