फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कार्डधारकों ने कोटेदार पर लगाया तीन महीने से राशन न देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल। अनंतराम गांव में कार्डधारकों ने शुक्रवार को कोटेदार पर तीन माह से राशन न देने का आरोप लगा कर हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि राशन डीलर प्रत्येक माह कार्ड धारकों से अंगूठा लगवा ले रहा है। पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे और कार्डधारकों से समस्या की जानकारी ली। साथ ही उन्हें उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
अनंतराम गांव में सरकारी राशन की दुकान के डीलर संदीप पोरवाल हैं। कार्ड धारकों का आरोप है कि तीन माह से कार्ड धारकों को डीलर राशन नहीं दे रहा है। लिखित शिकायत न आने की बात कहकर पूर्ति निरीक्षक भी मामले को ठंडे बस्ते में डाले हुए थे। शुक्रवार को अनंतराम गांव में करीब 50 कार्ड धारक जुटे। गांव स्थित मस्जिद के तिराहे के पास एकत्र होकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शबाना ने लोगों को समझाते हुए शांत कराया। पूर्ति निरीक्षक को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक कृपाशंकर ने कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए। वहीं जांच उपरांत सरकारी राशन दुकान को दूसरी जगह संबद्ध किए जाने का आश्वासन दिया। कार्ड धारकों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर प्रत्येक महीने अंगूठा लगवा लेता है।
विज्ञापन

राशन कार्ड भी जमा किए हुए हैं। तीन महीने से राशन नहीं दिया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि मौके पर उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए गए है। शिकायतें मिलीं है। जांच की जा रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद दुकान को किसी अन्य डीलर के यहां संबद्ध कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें