समाधान दिवस में महिला फरियादी से शिकायत सुनते डीएम।
- फोटो : समाधान दिवस में महिला फरियादी से शिकायत सुनते डीएम।
बिधूना। थाना समाधान दिवस में एक दिव्यांग महिला ने उसके गांव में चकरोड पर लोगों के कब्जा करने की शिकायत की। महिला का आरोप है कि कब्जा होने से खेत पर पहुंचने का रास्ता बंद हो गया है। ग्रामीण खेतों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
डीएम ने तत्काल लेखपाल को तलब कर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई कर चकरोड खुलवाने का निर्देश दिया। शनिवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी अभिजित आर शंकर की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस में 44 शिकायती पत्र आए।
इनमें सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं। डीएम ने राजस्व विभाग की टीमें गठित कर इन शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मढ़ामाछी झील निवासी दिव्यांग महिला रजनी देवी को आते देखा तो उसे कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद दोनों अफसर उसके पास पहुंचे और चकरोड पर कब्जे की शिकायत सुनी।
लेखपाल को कार्रवाई के आदेश दिए। इस मौके पर तहसीलदार जितेश वर्मा, कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव, अपराध निरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह समेत क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।