फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है एनटीपीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। एनटीपीसी चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए कामयाबी की बुलंदियां हासिल कर रही है। अब एनटीपीसी सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। एनटीपीसी औरैया सोलर प्लांट से उत्पादित 40 मेगावाट बिजली ग्रिड को निर्यात कर रही है। यह बातें एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक जसवीर सिंह अहलावत ने एनटीपीसी के 48वें स्थापना दिवस समारोह में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में एनटीपीसी की स्थापित क्षमता 70,254 मेगावॉट हो गई है। औरैया परियोजना सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ा रही है। सितंबर में 20 मेगावॉट के फ्लोटिंग सोलर प्लांट की शुरूआत की गई। इसके बाद हमारी परियोजना 40 मेगावॉट सोलर उत्पादित बिजली ग्रिड को निर्यात कर पा रही है। इस मौके पर अधिकारियों कर्मचारियों व उनके परिजनों ने प्रभात फेरी निकाली। सीआईएसएफ कॉलोनी स्थित गैस गोदाम के समीप पौध रोपण किया गया।
फिर प्रशासनिक भवन के सामने मुख्य महाप्रबंधक जसवीर सिंह अहलावत ने एनटीपीसी के ध्वज का ध्वजारोहण किया। जागृति महिला मंडल अध्यक्ष सरोज अहलावत के साथ मुख्य महाप्रबंधक जसवीर सिंह ने बुलंदियों के प्रतीक सफेद और नीले रंग के गुब्बारे ने आसमान में छोड़े। अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन रॉय थॉमस ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें