फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से टेंपों पलटा, छह सवारी घायल

विज्ञापन
फोटो-07एयूआरपी-26- घटना स्थल पर पलटा पड़ा टेंपो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के बरकसी मोड़ पर सोमवार शाम चार बजे के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टेंपों में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बेकाबू हुआ टेंपों सड़क किनारे खाईं में जा गिरा। जिससे उसमें सवार छह सवारियां घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से सभी को हालत नाजुक होने पर तिर्वा मेडिकल कालेज कन्नौज रेफर किया गया है।
बेला से करीब 10 सवारियां लेकर निकला टेंपों जैसे ही कानपुर मार्ग पर बरकसी मोड़ पर पहुंचा। तभी पीछे से आए एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद टेंपों सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपों चालक अब्दुल रशीद निवासी रसूलाबाद, हरि बाबू, इंद्रा देवी निवासी विसैनेपुरवा कन्नौज, विटोली निवासी पहाड़ीपुर रसूलाबाद, रामलखन निवासी मुक्तापुर कानपुर देहात, दिनेश निवासी मोहनपूर्वा जनपद कानपुर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा होते और चीखपुकार सुन खेतों में काम कर रहे दौड़ कर मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी बेला में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज कन्नौज रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि छह लोगों को अस्पताल लाया गया।
जबकि कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए थे जो पुलिस के पहुंचने से पहले घटना स्थल से चले गए। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें