फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एनटीपीसी को 19.15 करोड़ का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर तहसील प्रशासन की ओर से मंगलवार को एनटीपीसी के महाप्रबंधक को नोटिस जारी किया गया। इसमें ग्राम सभा की जमीन कब्जाने को लेकर 19.15 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का दावा किया गया। मामले में 15 दिन के अंदर अवैध कब्जे को हटा लेने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर रणवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल ने तहसीलदार कोर्ट में वाद दर्ज कराया है। बताया कि जमुहा ग्राम पंचायत की तकरीबन 1400 वर्ग मीटर जमीन पर एनटीपीसी ने बाउंड्रीवॉल बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे को 15 दिन के अंदर हटा लेने की चेतावनी समेत 19.15 करोड़ का क्षतिपूर्ति नोटिस एनटीपीसी के महाप्रबंधक को जारी किया गया है। नियत समय अवधि में यदि एनटीपीसी की ओर से कोई पक्ष नहीं रखा जाता तो एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें