स्वास्थ्य कर्मियों को किट सौंपते एनटीपीसी के अधिकारी।
- फोटो : स्वास्थ्य कर्मियों को किट सौंपते एनटीपीसी के अधिकारी।
दिबियापुर। जिले के टीबी रोगियों के स्वास्थ्य और कल्याण को समर्थन देने के उद्देश्य से एनटीपीसी ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत 1200 पोषण किटें दी हैं।
ये किटें मंगलवार को एनटीपीसी टाउनशिप में जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) के जिला समन्वयक श्याम कुमार यादव को सौंपी गईं। पोषण किट को जूट बैग में पैक किया गया है। इसमें टीबी रोगियों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए खाने की आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल की गई है।
इस मौके पर एनटीपीसी की ओर से वेद प्रकाश पांडेय (अपर महाप्रबंधक, संविदा व सामग्री), आलोक अधिकारी (प्रबंधक, मानव संसाधन) तथा सुचित्रा (सीएसआर कार्यपालक) मौजूद रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से श्याम कुमार यादव ने प्रतिनिधित्व किया।