फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी औरैया लगवाएगी 1.5 लाख पौधे 

Tue, 11 Apr 2017 12:37 AM IST
औरैया, अमर उजाला
विज्ञापन
वन विभाग के एसडीओ को संविदा आवंटन पत्र सौंपते एनटीपीसी महाप्रबंधक विपिन कुमार।
विज्ञापन
औरैया के दिबियापुर में स्थित एनटीपीसी की ओर से अगले सात साल में 1.5 लाख पौधे लगाएगा और इनकी देखरेख करेगा। अभियान के तहत पूरे देश में एनटीपीसी की ओर से एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए एनटीपीसी ने वन विभाग के साथ 20 हजार पौधे लगाकर अगले पांच सालों तक उनकी देखरेख का अनुबंध किया गया है।  
विज्ञापन


एनटीपीसी औरैया के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि एनटीपीसी लिमिटेड ने देश में एक करोड़ पौधे लगाकर कार्बनिक गैसों को अवशोषित कर भूमंडलीय तापक्रम में हो रही वृद्धि को कम करने के लिए व्यापक पौधरोपण की योजना तैयार की है। इसके तहत औरैया गैस पावर स्टेशन ने वर्ष 2017-18 में वन विभाग को बीस हजार पौधे लगाकर अगले पांच वर्ष तक उनकी देखरेख का ठेका आवंटित किया गया है। एनटीपीसी द्वारा दो हजार फलदार पौधे वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्थानीय ग्रामवासियों को वितरित किए जाएंगे।

एनटीपीसी औरैया गैस पावर स्टेशन का यह पौधरोपण कार्यक्रम अगले सात वर्षों तक जारी रहेगा। इस दौरान एक लाख पचास हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में ही जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में पांच हजार पौधे लगाने का ठेका भी वन विभाग को दे दिया गया है। महाप्रबंधक विपिन कुमार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में पौधे लगाने के लिए एसडीओ वन विभाग नरेंद्र वर्मा को संविदा आवंटन पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें