फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरा बजट पेयजल धारा में रुकावट

Wed, 17 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को पेयजल से संतृप्तीकरण करने को केंद्र व प्रदेश सरकार की संयुक्त औरैया पेयजल पुनर्गठन योजना में धनराशि की कमी योजना क्रियान्वयन में आड़े आ रही है। मार्च में उपभोग प्रमाण पत्र दिए जाने के बावजूद अभी तक दूसरी किस्त जारी न होने से योजना के समय से पूरा होने पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन




पेयजल समस्या निदान को वर्ष 2014 में केंद्र व प्रदेश सरकार से 41.20 करोड़ के बजट से शहर को पेयजल पुनर्गठन योजना से आच्छादित किया गया था।


कार्रदाई संस्था जलनिगम को शहर में छह ओवरहेड टैंक व 17 ट्यूवबैल और 180 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्रदाई संस्था ने केंद्र व प्रदेश से निर्गत प्रथम किस्त 20.6 करोड़ से 50 प्रतिशत काम पूरा करा लिया है।



इस बजट से मोहल्ला तिलक नगर नुमाइश मैदान में 17 लाख लीटर का ओवरहेड टैंक, झाबर में 18 लाख लीटर का ओवरहेड टैंक, दयालपुर में 11 लाख लीटर, कोतवाली के पास बनारसीदास मोहल्ले में 13 लाख लीटर, नरायनपुर में 16 लाख लीटर व सुरान रोड पर 10 लाख लीटर का ओवरहैड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन



इन अलग-अलग ओवरहेड टैंकों में 35 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया है। वहीं 155 किलोमीटर पाइप लाइन भी बिछाई जा चुकी है।


 
उक्त योजना के लिए शासन स्तर से 2016 की डैड लाइन निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि कार्रदाई संस्था से धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र दिए तीन माह का समय बीत चुका है। बावजूद इसके अभी तक दूसरी किस्त जारी न किए जाने से काम बीच में ही लटक गया है। इससे योजना के समय से पूरा होने पर सवाल खड़े हो गए हैं।


 
औरैया पेयजल पुनर्गठन योजना में मिली पहली किस्त से 50 प्रतिशत काम पूरा करा लिया गया है। मार्च में उपभोग प्रमाण पत्र भेजकर द्वितीय किस्त की मांग की जा चुकी है, लेकिन धनराशि नहीं मिली है। इससे काम में थोड़ी देरी हो रही है। यदि समय से धनराशि मिल गई तो काम पूरा हो जाएगा।- मोहम्मद ताहिर, एक्सईएन जलनिगम




जांच टीम ने लिया पेयजल पुनर्गठन निर्माण का जायजा- औरैया। शहर को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने को निर्माणाधीन पेयजल पुनर्गठन योजना के कार्य की गुणवत्ता परखने को अलीगढ़ से आई जांच टीम ने निर्माण कार्य का जायजा लिया।


टीम के डा. एमएस जाफरी ने बताया कि शहर में बनाए जा रहे सभी ओवरहेड टैंकों का निरीक्षण किया है। जल्द ही दूसरी टीम भेजकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच को सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन



टेस्टिंग रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका को हैंडओवर किए जाने की कार्रवाई हो सकेगी। बताया कि एक माह बाद फिर से जांच टीम निर्माण कार्य का निरीक्षण करेगी।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें