फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस छात्रों ने किया पौधरोपण

Thu, 14 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के ग्राम चकसत्तापुर में आयोजित एनएसएस शिविर के दूसरे दिन छात्रों ने सफाई अभियान चलाया। साथ ही पौधरोपण भी किया। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को सफाई का महत्व भी बताया।
विज्ञापन


जनता इंटर कालेज अजीतमल की ओर राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर चल रहा है। दूसरे दिन सफाई, पौधरोपण की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय एवं कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा देवी दुबे के संरक्षण में अभियान चलाया गया।

छात्र-छात्राओं ने गांवों में फैली गंदगी की सफाई की। इसके साथ ही परिसर में एक दर्जन से अधिक पौधों को रोपित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को अच्छे कार्य करने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यो को अपनी निजी जिंदगी में अपनाने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


वही कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा देवी ने बताया कि स्वयं सेवकों की ओर से समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।  इस अवसर पर ग्रामीण प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, रामबीर सिंह, मदन सिंह, विजयकुमार, के अलावा छात्र छात्राये मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें