औरैया। स्नातक व शिक्षक चुनाव में अर्हता रखने वाले मतदाताओं को वोटर बनने के लिए बूथों तक भागदौड़ करनी नहीं पड़ेगी। वो घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए आयोग ने नए मतदाताओं को वोटर बनने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की है। यह मौका अवसर है, जब स्नातक व शिक्षक चुनाव में वोटर बनने की ऑनलाइन सुविधा मिली है।
जिलाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, आगरा खंड स्नातक/शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र, औरैया डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव आयोग ने स्नातक व शिक्षक चुनाव में नए मतदाताओं को वोटर बनाने के लिए ऑफ लाइन और ऑनलाइन दोनों सुविधाएं दी गई है।ऐसे में इस बार नए मतदाता बूथों व ऑनलाइन दोनों तरीके से वोटर बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। ये आवेदन छह नवंबर तक प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन भी आयोग की वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in/ पर कर सकते हैं।