फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अवैध क्लीनिक संचालक को थमाया नोटिस

Tue, 03 Feb 2026 09:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। एक फरवरी को दिबियापुर रोड स्थित एक मकान में चल रहे क्लीनिक में संचालक महिला के साथ हुए बवाल के बाद मंगलवार को डिप्टी सीएमओ ने जांच की। इसमें क्लीनिक के मानक न मिलने पर संचालक को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब चार बजे डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार व बेला सीएचसी अधीक्षक डॉ. जीतेंद्र कुमार थाना पुलिस समेत उक्त मकान में पहुंचे। उन्होंने जांच की तो उन्हें अस्पताल वाला एक बेड व एक दवाई ट्राॅली मिली। इसके बाद टीम ने मकान के बाहर एक नोटिस चस्पा कर दिया।
इसमें चार फरवरी को समय शाम चार बजे तक मकान निवासी महिला को अपनी शैक्षणिक योग्यता व क्लीनिक संबंधित कागजात सीएमओ कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मकान में क्लीनिक के संचालन होने से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। नोटिस चस्पा किया गया है। कागजात न दिखा पाने पर कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें