ग्राम पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने पर भी पहले दिन नामांकन प्रक्रिया में जुलूस निकालने पर एरवाकटरा के दो दावेदारों को नोटिस देने का आदेश दिया है। नामांकन कार्रवाई का जायजा लेने पहंची डीएम ने जुलूस में हुए खर्च को प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय में जोड़े जाने के निर्देश जारी किए।
ग्राम पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होते ही निर्वाचन प्रहरियों ने संभावित दावेदारों पर पैनी निगाह रखनी शुरू कर दी है। सोमवार को स्वयं डीएम माला श्रीवास्तव ने प्रथम चरण में शामिल बिधूना और एरवाकटरा ब्लाकों का दौरा कर चुनावी माहोल का जायजा लिया।
एरवाकटरा ब्लाक मुख्यालय पर डीएम ने बढिन ग्राम पंचायत से प्रधान पद के दो दावेदार राजेश बाथम व सुधीर कुमार को काफिले के साथ नामांकन कराते हुए देखा। उक्त दोनों दावेदार जुलूस के साथ नामंाकन कराने नामंाकन स्थल पहुंचे थे। डीएम ने इसे दावेदारों के इस आचरण को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए नोटिस जारी किए जाने का आदेया दिया। यही नहीं डीएम ने उक्त दोनों दावेदारों के नामांकन जुलूस में खर्च हुई धनराशि को उनके निर्वाचन व्यय में जोड़े जाने की कार्रवाई भी की है।
26 वाहन सीज, एक पर कार्रवाई
औरैया। ग्राम पंचायत चुनाव के दौर में सोमवार को डीएम ने अपने दौरे के दौरान एरवाकटरा ब्लाक मुख्यालय पर लोगों के झुंड में खड़े रामगोपाल पर धारा 151(निषेधाज्ञा) उल्लंघन की कार्रवाई की है। यही नहीं डीएम ने बिधूना बेला मार्ग पर 24 चार पहिया, एक बस तथा एक लोडर वाहन को सीज किया है। दौरे के दौरान डीएम ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।