फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: भाव गिरने का इंतजार नहीं, कर रहे खरीदारी

Sun, 07 Dec 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो- 18 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। स्रोत:दुकानदार
विज्ञापन
औरैया। सहालग सीजन में गहनों की खरीदारी जमकर हो रही है। लेकिन इस खरीदारी में सोना चांदी के भाव गिरने का इंतजार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के अनुसार चांदी के भाव ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन सोने का जस का तस बना हुआ है। ऐसे में लोग भाव गिरने का इंतजार किए बिना गहनों की बुकिंग करा रहे हैं।
नवंबर के शुरूआती सप्ताह में 24 कैरेट सोने का भाव 1.29 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था, जो अभी भी बना हुआ है। उधर चांदी का भाव नवंबर में 1.65 लाख रुपये प्रति किलो था जो इन दिनों 1.80 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। चांदी के बढ़ते भाव को देखते हुए ग्राहक अब सीधे ज्वैलरी बुक करा रहे हैं। अब भाव घटने का इंतजार नहीं कर रहे।
विज्ञापन

सोने-चांदी की एक मुश्त खरीद कारोबारियों को घाटे में न डाल दे इसके लिए सराफा दुकानदार भी बढ़ते भाव को देखते हुए सोने चांदी की आवक सीमित कर रहे हैं। वहीं सोना-चांदी में महंगाई को देखते हुए सराफा कारोबारी डिजाइनदार हल्के गहने तैयार करवा रहे।
क्या बोले सराफा कारोबारी
लेटलतीफी से बच रहे ग्राहक
चांदी का भाव पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ग्राहक भाव गिरने का इंतजार किए बिना गहनों की बुकिंग कर रहे हैं। ग्राहक लेटलतीफी से बच रहे हैं।
विज्ञापन

-राजा भइया सोनी
हल्के गहने पसंद आ रहे
सहालग सीजन के चलते इन दिनों ग्राहक बढ़े हैं। ग्राहक हल्के गहने ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लोग समय से गहनों की खरीद करने का प्रयास कर रहे हैं। देरी के बीच कहीं भाव और न बढ़ जाए।-अनुराग सोनी

फोटो- 18 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। स्रोत:दुकानदार

फोटो- 18 - सराफा दुकान पर गहने पसंद करते ग्राहक। स्रोत:दुकानदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें