शेम्फोर्ड स्कूल में बुध पारगमन देखने को जुटी भीड़
- फोटो : amar ujala beuro
जिला विज्ञान क्लब की ओर से आकाश में होने वाले बुध पारगमन को दिखाने के लिए की गई तैयारियाें पर बादलों ने पानी फेर दिया। निर्धारित समय पर सौर फिल्टर चश्मे लगाकर लोगों को बादल और सूरज के बीच चली आंख मिचौली से निराश कर दिया।
आकाश में खगोलीय घटना को दिखाने के लिए जिला विज्ञान क्लब ने जिले में 15 केंद्रों बनाए थे। यहां हजाराें की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई। इस दौरान विज्ञान क्लब की ओर से उपलब्ध कराए गए सौर फिल्टर चश्मे लगाए बच्चे लगातार आकाश में बुध पारगमन देखने को टकटकी लगाए रहे। जिला विज्ञान केंद्र के समन्वयक कौशल किशोर पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर रविवार देर रात तक विस्तृत रूप से तैयारियां की गई थी। उन्होंने बताया कि इस दृश्य को दिखाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर अंध विश्वास को समाप्त करना था।