औरैया। नगर पालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को राज्यपाल की तरफ से नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नव-नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण समारोह में विशाल परिहार, आदित्य चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता, गोपाल राजपूत व राजकुमारी कैथवार को सदर एसडीएम अजय आनंद वर्मा ने शपथ दिलाई। सभी सभासदों ने नगर के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस अवसर पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया व पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने नव-निर्वाचित सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
शपथ ग्रहण के बाद सभासदों ने नगर की प्रमुख समस्याओं जैसे सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के समापन पर मौजूद लोगों ने नामित सभासदों का फूलमाला से स्वागत किया।
-
नामित तीन सभासदों ने ली शपथ
बिधूना। नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को शासन से नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने सतीश प्रजापति, नीलेंद्र चक व सविता राजावत को संविधान एवं विधि स्थापित नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वासुदेव प्रजापति ने कहा कि सभी विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा, संदीप शाक्य, अवनीश भदौरिया, सुधांशु राजावत, अशोक चौहान, सत्यम त्रिवेदी व निर्मला चौहान उपस्थित रहे। (संवाद)
-
नामित सभासदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह
दिबियापुर। सरकार द्वारा नगर पंचायत में नामित किए गए तीन सभासदों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
नगर पंचायत सभागार में एसडीएम सदर अजय आनंद ने भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, ईओ विनय पांडे, अध्यक्ष राघव मिश्रा की उपस्थिति में नामित सभासदों कुलदीप पोरवाल, श्रद्धा मनु चौहान व सौरभ राजपूत को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभासदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर यशवीर सिकरवार, मनु राजपूत, शिव सिंह भारती, सर्वेंद्र सिंह भदौरिया व सतेंद्र गौतम आदि उपस्थिति रहे। (संवाद)
पद व गोपनीयता की शपथ ली
फफूंद। नगर पंचायत फफूंद द्वारा मंगलवार को गेल वाटिका गेस्ट हाउस में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम न्यायिक ने प्रेम गुप्ता, अनुज दुबे व मिथलेश कुमारी को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने सभासदों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन अनवर कुरैशी, सभासद शब्बीर कुरैशी, मुईनउद्दीन राईन, अकील मेव, राजीव राजपूत, अशोक राजपूत, ईओ विनय पांडेय व रिजवान कुरैशी मौजूद रहे। (संवाद)
फोटो -10- नामित सभासदों को शपथ दिलाते एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा व मौजूद अन्य लोग। स्रोत:कर्मी
फोटो -10- नामित सभासदों को शपथ दिलाते एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा व मौजूद अन्य लोग। स्रोत:कर्मी