फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर में गिरे बच्चे का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Sun, 29 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
इसी नहर में गिरा था बच्चा। - फोटो : इसी नहर में गिरा था बच्चा।
विज्ञापन
बिधूना। बेला थाने के मटेरा गांव में गुरुवार को नहर में गिरे तीन साल के बच्चे एजान का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों ने नहर में रस्सा डालकर उसकी तलाश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने से सभी खाली हाथ रहे।
विज्ञापन

बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया बीते तीन दिनों से पुलिस, स्थानीय गोताखोर और लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम बच्चे एजान की तलाश कर रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं आई। देर शाम तक नहर में रस्सा डालने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला है। उच्चाधिकारियों से नहर का पानी कम करने के लिए बोला गया है।
बता दें कि गुरुवार की दोपहर मटेरा निवासी शकील का तीन वर्षीय बेटा एजान घर के बाहर खेलते समय नहर में गिर गया था। परिजन उसके मिलने की आस में तीसरे दिन भी नहर किनारे बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें