फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन माह से लापता किशोर का सुराग नहीं

Sat, 20 Jan 2024 02:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो19एयूआरपी 28- गायब किशोर गोपाल .. स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो19एयूआरपी 29- थाने में मौजूद दादी सत्यवती, बाबा सुरेश चंद्र। संवाद



तीन माह से लापता किशोर का सुराग नहीं
- परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, जल्द तलाशने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

दिबियापुर। सेहुद गांव से लापता किशोर का तीन माह बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। किशोर के बाबा-दादी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए जल्द से जल्द खोजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने पहुंचे सुरेश चंद्र एवं सत्यवती ने बताया कि गत 27 सितंबर को उनका 13 वर्षीय पौत्र गोपाल लापता हो गया था। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सात वर्ष पहले गोपाल की मां रजनी की छोटे पुत्र को जन्म देते समय मृत्यु हो गई थी। गोपाल के पिता दीपचंद्र की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से उन्होंने ही दीपचंद्र के बड़े बेटे गोपाल, बेटी स्वाति और छोटे बेटे करन की परवरिश की। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि किशोर के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज है। आसपास जिलों में तलाश गश्ती भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें