फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान अब सूरज की किरणों से सीचेंगे फसल

Sat, 20 Jan 2024 02:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान अब सूरज की किरणों से सीचेंगे फसल
विज्ञापन

- 170 सोलर पंप पर 70 फीसदी तक मिलेगा अनुदान

संवाद न्यूज एजेंसी

औरैया। किसानों को अब न नहर की बाट जोहनी होगी और बिजली-डीजल का इंतजाम करना होगा। सूरज की किरणें ही फसलों को सींचेगी। सरकार जिले में 170 सोलर पंप लगवाने जा रही है। दो से साढ़े सात अश्वशक्ति (एचपी) तक के सोलर पंप पर किसानों को 60 से 70 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा।

जिले में करीब डेढ़ लाख हेक्टेयर में खेती होती है। बिजली की कटौती और लो वोल्टेज से सिंचाई के लिए परेशान होती है। नहरों में समय से पानी नहीं आता हैै। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसान सूरज की रोशनी से चलने वाले पंप को लगवा सकेंगे। तीन और पांच हार्सपावर का पंप लगाने के लिए छह इंच, 7.5 व दस हार्स पावर के पंप लगाने के लिए आठ इंच की बोरिंग अनिवार्य है। इस पर 60 से 70 फीसदी तक अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

योजना का ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। इसमें पांच हजार रुपये की टोकन मनी जमा हो रही है। पांच हार्स पावर के सोलर पंप की लागत 3,27,498 रुपये है। किसानों को 1,30,999 रुपये लगाने होंगे। तीन हार्स पावर डीसी (डायरेक्ट करेंट) सोलर पंप की लागत 2,32,721 रुपये है। किसान को 93,098 रुपये लगाने होंगे। उप कृषि निदेशक प्रदीप कुमार ने बताया कि पहले भी तमाम किसानों को अनुदान से पंप लगवाने में सहूलियत ले चुके हैं। पहले पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म सभा मंदिर को श्रीराम महोत्सव के चलते भव्य सुंदर ढ

Next
AU ऐप में पढ़ें