फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से एक ही जगह पौधरोपण, मौके पर नमोनिशान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। नगर को हरा भरा बनाने के लिए नगर पंचायत बिधूना और वन विभाग ने चार जुलाई को सीओ और एसडीएम आवास के पास वृहद पौधरोपण कराया। लेकिन देखरेख के अभाव में छह दिन में ही हजारों पौध गायब हो गईं। पौधे सूख गए और जो बचे, उन्हें मवेशी चर गए। इससे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सिर्फ बातों में ही नजर आ रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग पिछले तीन साल से सीओ और एसडीएम आवास के पास पौधरोपण करा रहा है। तीन साल में हजारों पौध लगाई गईं, लेकिन मौके पर सूखी जमीन ही दिख रही है।
सरकार हर साल बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराने के लिए लक्ष्य दे रही है। लक्ष्य मिलने के बाद अफसर खानापूरी कर कागजों में आंकड़े दुरुस्त कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में नगर को को हरा भरा करने का सपना टूटता नजर आ रहा है। चार जुलाई को लगाए गए पौधों में एक भी पौध नजर नहीं आ रही है। जबकि इनकी देखरेख करने और ट्रीगार्ड के लिए वन विभाग और नगर पंचायत को जिम्मेदारी दी गई है।
एसडीएम राशिद अली ने बताया कि पौधरोपण होने के बाद खुली पड़ी जगह पर चारों तरफ से तार लगवाने के लिए नगर पंचायत को अवगत करा दिया गया है। जल्द तार लगवाए जाएंगे ताकि पौधे सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें