फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: केंद्र पर धान का बीज नहीं, नर्सरी की तैयारी में देर

Tue, 10 Jun 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
राजकीय कृषि बीज केंद्र पर बैठे किसान। - फोटो : राजकीय कृषि बीज केंद्र पर बैठे किसान।
विज्ञापन
बिधूना। धान की नर्सरी तैयार करने का सीजन है, लेकिन राजकीय कृषि बीज केंद्र पर धान बीज नहीं है। किसान धान बीज के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं मगर उन्हें बीज नहीं मिल रहा है। ऐसे में धान की नर्सरी की तैयारी में देर हो रही है।
विज्ञापन

तहसील के किसान राजकीय कृषि बीज भंडार से धान का बीज खरीदने के लिए सुबह से पहुंच रहे। मंगलवार को लगभग 10ः30 बजे तक राजकीय बीज भंडार बंद रहा। किसान सुबह 9 बजे से बैठे-बैठे थक गए। 10ः45 बजे पहुंचे केंद्र प्रभारी ने बीज वितरण न होने की बात कह दी। इससे घंटों इंतजार के बाद किसान घर वापस चले गए।
बीज भंडार के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पहले 720 क्विंटल धान का बीज मिला था। वह बीज खत्म हो गया है। 1692 प्रजाति का धान का बीज गोदाम पर आ गया है। लखनऊ में मशीन पर चढ़ने के बाद कल से वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र पर लेट खुलने के सवाल पर कहा कि वह केंद्र पर अकेले हैं। विभागीय कार्य से ककोर जाना पड़ा। उसके बाद केंद्र पर आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें