फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण का दिया लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण की रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। अधिकारियों को निरीक्षण की संख्या भी निदेशक बेसिक शिक्षा ने तय कर दीं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अभी तक निरीक्षण की रिपोर्ट कागजों में दब जाती है। अधिकारियों द्वारा मांगे गए नोटिस के जवाब भी समय पर नहीं मिल पाते थे। जिससे सुधार में हीलाहवाली हो रही थी। लेकिन अब एक माह में बीएसए को जिले में 20, जिला समन्वयक को 20, खंड शिक्षा अधिकारियों को 40 स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण रिपोर्ट समय पर प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करना होगा। जिससे की गई कार्रवाई शासन की नजर में रहेगी। बीएसए एसपी सिंह का कहना है कि शासन से निर्देश प्राप्त हो गए हैं। खंड शिक्षाधिकारियों व जिला समन्वयक को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें