फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएचसी बिधूना में शुरू कराए रैन बसेरे

Wed, 03 Dec 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30-रैन बसेरा में तीमारदारों के लिए डाले गए बेड। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। बढ़ रही ठंड को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना व मातृ-शिशु अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं व उनके तीमारदारों के लिए रैन बसेरे खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर के पास बने रैन बसेरों को बुधवार से शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सुध ली।
रैन बसेरा न होने से प्रसूता व उनके तीमारदारों को समस्या हो रही थी। ठिठुरन के बीच तीमारदार रात बिताने को मजबूर हो रहे थे। अमर उजाला ने 18 नवंबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और भवन की साफ-सफाई कर जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरा तैयार कराया।
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने रैन बसेरे का संचालन शुरू कर दिया, जिसमें प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं के साथ उनके तीमारदार सुरक्षित रूप से रुक सकेंगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि भवन की साफ-सफाई के बाद महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग रैन बसेरे तैयार करा दिए गए हैं।
ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था, निगरानी के लिए कैमरे और बैठने-सोने की उचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रैन बसेरे के शुरू होने से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ठंड से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें