फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर की टक्कर से भांजी की मौत मामा, समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। थानाक्षेत्र के पटना गांव में रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर और बाइक टकरा गईं। हादसे भी बाइक सवार भांजी की मौत हो गई जबकि मामा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात मड़ैया फफूंद निवासी नीरज (23) कन्नौज के थाना तिर्वा के गांव कलुआपुर स्थित बहन रिंकी के घर से लौट रहे थे। साथ में भांजी रीतू (9) पुत्री कमलेश और गांव कटरा फफूंद निवासी दोस्त मंगल सिंह (23) थे। पटना गांव के पास बाइक सामने से तेज रफ्तार से ओवरटेक कर रहे ट्रैक्टरों से टकरा गई। हादसे में रीतू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नीरज और मंगल घायल हो गए। सूचना पर सहार थाना प्रभारी रमेश सिंह, बेला थाना प्रभारी गंगा दास गौतम मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल और शव को मोर्चरी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें