फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की सहमति पर ही होगी नवजात के डीएनए की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना के एक गांव निवासी नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने 20 नवंबर को सैफई मेडिकल में बेटी को जन्म दिया था। पुलिस नवजात की डीएनए जांच कराने की तैयारी कर रही है लेकिन इसके लिए पीड़िता की सहमति जरूरी है। ऐसे में पीड़िता के घर लौटने का इंतजार है।
विज्ञापन

12 सितंबर को एक गांव निवासी महिला ने मई में गांव के ही 65 वर्षीय वृद्ध के खिलाफ 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि बेटी छह माह की गर्भवती है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। 20 नवंबर को सैफई मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म पीड़िता ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया। ऐसे में पुलिस बेटी का डीएनए कराकर यह जानना चाहती है कि आखिर घटना की हकीकत क्या है। पीड़िता की सहमति के बिना उसकी बेटी की डीएनए जांच कराना संभव नहीं होगा। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पीड़िता के पिता से संपर्क किया गया था। अभी मां-बेटी सैफई में भर्ती हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचने पर पीड़िता से संपर्क किया जाएगा। अगर पीड़िता ने सहमति दी तो बेटी का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा जाएगा।
अब तक नहीं आई आरोपी और पीड़िता की डीएनए रिपोर्ट
घटना सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता और आरोपी का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा था। लेकिन, अब तक इसकी रिपोर्ट भी नहीं आई है। कोतवाल ने बताया कि इसमें करीब छह माह तक का समय लगता है। फरवरी के अंत तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें