फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के पहले दिन की शुरूआत मंदिरों में पूजा पाठ से

विज्ञापन
देवकली मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। नए साल के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन कर पूजन किया। हवन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। दान पुण्य भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सूर्योदय होते ही लोग एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई देते दिखे। इससे पहले गुरुवार रात 12 बजते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर चला। सुबह छह बजे से ही शहर के प्रसिद्ध पीठ देवकली और मंगलाकाली मंदिर में भीड़ रही। देवकली मंदिर में पूजन के बाद सेल्फी का दौर भी चला। मंगलाकाली मंदिर में भक्तों ने हवन में आहुतियां दीं। साईं धाम, फूलमती मंदिर, काली माता मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही। देवकली मंदिर में हलुआ बांटा गया। मंदिर के बाहर फूल और प्रसाद की दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें